Mumbai Crime
चेंबूर वाशीनाका में FDA की बड़ी कार्रवाई!

चेंबूर वाशीनाका में FDA की बड़ी कार्रवाई
चेंबूर वाशीनाका के गडकरी खदान परिसर स्थित प्रयागनगर के पास एक फ्रूटी के गोदाम पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन यानी FDA की टीम ने कार्रवाई की है।
बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान गोदाम में एक्सपायरी डेट वाली फ्रूटी और अन्य शीतपेयों का स्टॉक पाया गया।
इसके बाद FDA की टीम ने मौके पर मौजूद एक्सपायरी डेट वाले शीतपेयों के स्टॉक को जब्त कर लिया।
इस कार्रवाई के बाद खाद्य एवं पेय पदार्थों के स्टोरेज और बिक्री को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।
अब देखना होगा कि FDA की आगे की जांच में क्या-क्या सामने आता है और इस मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है।
चेंबूर वाशीनाका से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए News Splash के साथ।





