Blog

12 वर्षीय अब्दुल कादिर शेख 22 मई से शिवाजी नगर से लापता

12 वर्षीय अब्दुल कादिर शेख 22 मई से शिवाजी नगर से लापता

मुंबई: शिवाजी नगर इलाके से 12 वर्षीय अब्दुल कादिर शेख के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अब्दुल कादिर रत्नागिरी स्थित अंजुमन खैरुल इस्लाम हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था।

छुट्टियों के दौरान उसके परिवार वाले उसे अपने घर शिवाजी नगर लेकर आए थे। इसी दौरान 22 मई 2026 को अब्दुल कादिर अचानक लापता हो गया। काफी तलाश के बावजूद उसका अब तक कोई पता नहीं चल सका है।

परिवार की ओर से मामले की जानकारी शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में दी गई है और लापता होने का मामला दर्ज कराया गया है। परिवार लगातार अब्दुल कादिर की तलाश कर रहा है और लोगों से भी मदद की अपील की गई है।

अगर किसी व्यक्ति ने अब्दुल कादिर शेख को कहीं देखा हो या उसके बारे में कोई जानकारी हो, तो तुरंत शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन से संपर्क करें या उसके परिवार को सूचना दें। एक मासूम बच्चे को उसके परिवार तक पहुंचाने में आपकी छोटी-सी मदद बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

1) पी इस आई किसन आंबवणे 9821384599
2)नाजिमा खातून शादिक शैख़ 9702413463

Shahid Khan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button