Mumbai Crime

मानखुर्द पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कोडीन फॉस्फेट की कथित सप्लायर महिला गिरफ्तार

मानखुर्द पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कोडीन फॉस्फेट की कथित सप्लायर महिला गिरफ्तार

मुंबई: नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मानखुर्द पुलिस ने कोडीन फॉस्फेट की बोतलों की कथित सप्लाई करने वाली एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मानखुर्द पुलिस थाने में दर्ज गु.र.क्र. 577/2026, धारा 8(क) सह 22(क), 29 एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत की गई है। मामला 1 सितंबर 2026 को दर्ज किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, मामले में आरोपी क्रमांक 3, निवासी एंटॉप हिल, वडाला, मुंबई, पर कोडीन फॉस्फेट की बोतलें बिक्री के लिए उपलब्ध कराने का आरोप है। पुलिस ने उसे 7 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में सामने आया महिला आरोपी का नाम

पुलिस के अनुसार, इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी क्रमांक 2, निवासी एंटॉप हिल, से पूछताछ के दौरान महिला आरोपी के संबंध में जानकारी सामने आई। पूछताछ में कथित तौर पर पता चला कि महिला आरोपी कोडीन फॉस्फेट की बोतलें बिक्री के लिए उपलब्ध कराती थी।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी क्रमांक 2 के खिलाफ इससे पहले भी मानखुर्द पुलिस थाने में गु.र.क्र. 535/2024, धारा 8(क), 20(ब) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने एंटॉप हिल स्थित महिला आरोपी के घर पर कार्रवाई की। उसे हिरासत में लेकर मानखुर्द पुलिस स्टेशन लाया गया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार किया गया।

इस मामले में आरोपी क्रमांक 1, उम्र 21 वर्ष, निवासी गोवंडी, को भी पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

पति के खिलाफ भी NCB का मामला

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार महिला आरोपी के पति के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा कोरेक्स की 480 बोतलों की बरामदगी से जुड़े कमर्शियल मात्रा के मामले में कार्रवाई की गई है। बताया गया है कि वह फिलहाल आर्थर रोड जेल में न्यायिक हिरासत में है।

DCP के मार्गदर्शन में कार्रवाई

यह कार्रवाई DCP समीर शेख के मार्गदर्शन में, मानखुर्द पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बिलाल शेख की रहनुमाई में की गई। कार्रवाई में NDPS विभाग के PSI वाघमोडे और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मानखुर्द पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। पुलिस द्वारा कथित नशीली दवा सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Shahid Khan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button