Blog
Trending

गोवंडी से 22 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर युवती लापता, पुलिस ने जारी की अपील

मुंबई: गोवंडी इलाके से 22 वर्षीय युवती रेशमा चांदमोहम्मद खातून के लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेशमा ठी लिंबोणी बाग, मोहम्मदिया मस्जिद के पास, गोवंडी (मुंबई-43) की निवासी है और वह मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक, उसे आखिरी बार गोवंडी रेलवे स्टेशन की ओर जाते हुए देखा गया था, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अब तक युवती का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को भी रेशमा के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
इस संबंध में PSI अमित झणझणे से मोबाइल नंबर 9137084794 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और युवती की सुरक्षित वापसी के प्रयास जारी हैं।

News Splash

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button