नशे के लिए रखे गए 4,734 कोडीन फॉस्फेट युक्त सिरप की बोतलें जब्त, चार आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

नशे के लिए रखे गए 4,734 कोडीन फॉस्फेट युक्त सिरप की बोतलें जब्त, चार आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
अपराध शाखा इकाई11 कांदिवली ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कोडीन फॉस्फेट युक्त सिरप की कुल 4734 बोतलें जब्त की हैं जब्त किए गए मादक पदार्थों की कीमत लगभग 52.07 लाख रुपये बताई गई है। इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार 13 जून 2026 को दोपहर करीब 2 बजे मलाड पश्चिम स्थित एस.वी. रोड पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने जल तृप्ति केंद्र के पास गश्त के दौरान पुलिस टीम ने चार संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया
उनके कब्जे से कोडीन फॉस्फेट युक्त सिरप की 153 बोतलें बरामद की गईं जिन्हें कथित रूप से नशे के उद्देश्य से बिक्री के लिए लाया गया था
गिरफ्तार आरोपियों में तीन वयस्क तथा एक 17 वर्षीय विधि-संघर्षग्रस्त बालक शामिल है। पुलिस कांस्टेबल नरेश वराठे की शिकायत पर मलाड पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 8(सी) 22(सी) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया




