Mumbai Crimeअपराध

टिटवाला के जंगल मे मिली युवक की सरकटी लाश परिसर में मची सनसनि

शहीद शौकत

टिटवाला पुलिस थाने की हद में आने वाला तीन झाडी इलाके में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब एक अज्ञात युवक का सिर कटा हुआ शव मिला। सुबह करीब आठ बजे स्थानीय निवासियों ने यह खौफनाक दृश्य देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए ठाणे से पुलिस अधीक्षक, कल्याण ग्रामीण के पुलिस उपाधीक्षक और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

पुलिस ने तुरंत शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान करने और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए युद्धस्तर पर जांच की जा रही है। क्राइम ब्रांच की मदद से तीन जांच टीमों का गठन किया गया है और डॉग स्क्वॉड की सहायता भी ली जा रही है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुरेश कदम ने बताया कि हत्या की यह वारदात बेहद गंभीर है और जांच को पूरी गंभीरता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी थी, जिससे पूरे इलाके में डर और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।

Shahid Khan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button