मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा,5 साल पुराने दोस्त की हत्या मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार,सड़क हादसे का रचा था झूठा ड्रामा

मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा,5 साल पुराने दोस्त की हत्या मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार,सड़क हादसे का रचा था झूठा ड्रामा
मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 7 ने सिंधुदुर्ग जिले के कुडाळ में पांच साल पहले हुई हत्या के मामले का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है
आरोपियों ने अपने ही दोस्त की हत्या करने के बाद शव और उसकी मोटरसाइकिल को फोंडा घाट की गहरी खाई में फेंक दिया था और इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की थी
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अशपाक मुलाणी उर्फ निहाल,निवासी माळशिरस, जिला सोलापुर के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना का दर्ज किया गया था, लेकिन मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मामले की दोबारा जांच शुरू की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के चलते उन्होंने सिंधुदुर्ग के कुडाळ स्थित एक होटल में अशपाक मुलाणी उर्फ निहाल को बुलाया,देर रात सभी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव तथा उसकी मोटरसाइकिल को फोंडा घाट की गहरी खाई में फेंक दिया, ताकि मामला सड़क हादसा लगे।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेश चंद्रहास सोनावडेकर, मनोज नारायण भंडगे अतिश भगवान मोरे और ऋतुराज शेट्टी के रूप मै हुई है..
यह मामला मूल रूप से सिंधुदुर्ग के कणकवली पुलिस स्टेशन में दर्ज था,गिरफ्तार सभी आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कणकवली पुलिस के हवाले कर दिया गया है।




