Mumbai Crime

बैगनवाड़ी में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, 60 वर्षीय तंजीर अंसारी गंभीर घायल, छेत्रिय नेता समी अंसारी पर मामला दर्ज 

नफीस खान 

मुंबई:गोवंडी बैगनवाड़ी कमलारामन नगर के रजा चौक इलाके में 60 वर्षीय तंजीर अंसारी से कथित मारपीट के मामले में छेत्रिय नेता समी अंसारी के खिलाफ शिवाजी नगर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 117(2) के तहत एफआईआर दर्ज की है। 

शिकायत के मुताबिक 3 सितंबर की रात दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई, जिसमें तंजीर अंसारी के सिर में गंभीर चोट लगी और उन्हें उपचार के लिए सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस घटना के बाद इलाके में समी अंसारी के कथित राजनीतिक रसूख और स्थानीय स्तर पर उनकी पकड़ को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा है कि राजनीतिक संपर्कों के चलते समी अंसारी इलाके में अपना प्रभाव दिखाते हैं और लोगों पर रौब जमाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, राजनीतिक संबंधों या उनके प्रभाव का कोई उल्लेख एफआईआर में नहीं है, इसलिए इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।

शिकायत के अनुसार, मारपीट के बाद तंजीर अंसारी की हालत बिगड़ गई। उन्हें पहले राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां सिर में गंभीर चोट की जानकारी सामने आने के बाद सायन अस्पताल भेजा गया। 4 सितंबर को सायन अस्पताल में भर्ती कराने के बाद 5 सितंबर को उनके सिर की सर्जरी किए जाने की बात एफआईआर में दर्ज है।

मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच पुलिस निरीक्षक समाधान तुकाराम सोनूने को सौंपी है। अब जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और मारपीट की घटना किन परिस्थितियों में हुई।

सवाल यह है कि यदि किसी व्यक्ति को राजनीतिक पहचान या संपर्क का सहारा होने का भरोसा है, तो क्या उसके दम पर कानून से ऊपर होने का माहौल बनाया जा सकता है? पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।

Shahrukh Kayyum

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button