Mumbai Crimeअपराध

45 साल से फरार हत्या व हत्या के प्रयास का आरोपी ट्रॉम्बे पुलिस के हत्थे चढ़ा

मुंबई पुलिस की ट्रॉम्बे पुलिस को एक बड़ी कामयाबी उस समय मिली, जब लगभग 45 साल से फरार हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को सांगली जिले से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, वर्ष 1981 में दर्ज मामले में आरोपी पोपट गोविंद वायदंडे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 332, 143, 145, 146, 147 और 148 के तहत केस दर्ज था। इस मामले में मुंबई के सेशन कोर्ट नंबर 39 द्वारा आरोपी के खिलाफ उद्घोषणा (प्रोक्लेमेशन) भी जारी की गई थी।

ट्रॉम्बे पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। खुफिया जानकारी के आधार पर पता चला कि आरोपी पिछले करीब 20 वर्षों से सांगली जिला के खानापुर तालुका के तडसर इलाके में रह रहा था।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें पुलिस सब-इंस्पेक्टर शरद नानेकर और उनकी टीम सांगली रवाना हुई। जांच के दौरान सूचना मिली कि आरोपी कडेगांव तालुका के अंबेगांव स्टैंड क्षेत्र में मौजूद है। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद इसकी सूचना उसके परिजनों को दे दी गई।

पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से कानून से फरार आरोपी को आखिरकार पकड़ लिया गया। आरोपी को पकड़ने वाली टीम—सब-इंस्पेक्टर शरद नानेकर और उनके साथियों संदीप पाटिल, सूरज पवार और सुभाष काळेल—को 10-10 हजार रुपये नकद इनाम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Shahid Khan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button