Mumbai Crimeअपराध

चेंबूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई हाथी दांत की तस्करी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों का माल जब्त

मुंबई,चेंबूर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हाथी दांत की अवैध खरीद-फरोख्त के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसके बाद इस गिरोह का पर्दाफाश हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक, चेंबूर पुलिस स्टेशन में दर्ज CR नंबर 434/2026 के तहत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता संदीप शिवराम परदेशी (40) की सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी एक लॉजिंग एंड बोर्डिंग में इकट्ठा होकर हाथी दांत की खरीद-फरोख्त की डील कर रहे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांचों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक जब्त किया गया सामान:

हाथी दांत के 2 बड़े टुकड़े

पहला टुकड़ा: लंबाई लगभग 30 इंच, वजन 11 किलो

दूसरा टुकड़ा: लंबाई 43 इंच, वजन 20.6 किलो

4 मोबाइल फोन

पुलिस के अनुसार जब्त किए गए माल की कीमत लगभग 3 करोड़ 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

आगे की जांच में एक और फरार आरोपी की पहचान हुई है, जिसकी तलाश जारी है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई, जिसमें डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस और अन्य अधिकारी शामिल थे। पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों और गुप्त जानकारी का इस्तेमाल कर इस नेटवर्क का भंडाफोड़ किया।

पुलिस के अनुसार इस मामले की आगे की जांच जारी है और इस तस्करी रैकेट से जुड़े अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Shahid Khan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button