Advertisement
Trending

साकीनाका के कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार लोग झुलसे

साकीनाका के कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार लोग झुलसे

मुंबई: साकीनाका के अंधेरी पूर्व स्थित खैरानी रोड के अब्दुल रशीद कंपाउंड में मंगलवार शाम कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगने से चार लोग झुलसकर घायल हो गए। घटना 20 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 6:18 बजे हुई। आग की गंभीरता को देखते हुए मुंबई अग्निशमन दल ने शाम 6:37 बजे इसे लेवल-2 घोषित किया।

हादसे में तौफीक शादिल कुरैशी (20) करीब 80 प्रतिशत, जाहिद अबिदुल्ला कुरैशी (20) करीब 40 प्रतिशत, कमाल जलालुद्दीन शाह (47) करीब 40 प्रतिशत और लालचंद रामलखन गौतम (40) करीब 10 प्रतिशत झुलसे हैं। सभी घायलों को तत्काल राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

आग की सूचना मिलते ही मुंबई अग्निशमन दल, पुलिस, अदाणी इलेक्ट्रिक, 108 एम्बुलेंस और संबंधित वार्ड के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के साथ बचाव कार्य शुरू किया और आसपास के नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए चांदिवली विधानसभा क्षेत्र के संबंधित जनप्रतिनिधियों ने एल वार्ड के अधिकारियों से फोन पर संपर्क कर स्थिति की जानकारी ली। साथ ही आसपास रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतने पर जोर दिया गया। आग लगने के कारणों का तत्काल स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है।

Harry Shaikh

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button