Mumbai Crimeअपराध

चेंबूर इलाके में मिला मृत नौजात बच्चे सव, पुलिस ने शुरू की गहन जांच

मुंबई,आर्थिक राजधानी मुंबई के चेंबूर इलाके से आज एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। दोपहर करीब 12 बजे चेंबूर पुलिस थाना की हद में स्थित नवजीवन सोसायटी के सामने सड़क किनारे कचरा कुंडी के पास एक मृत बच्चे का मिलने की सूचना मिली।

सूत्रों के अनुसार, इलाके में रहने वाले कुछ स्थानीय लोगों ने सबसे पहले कचरे के ढेर के पास संदिग्ध वस्तु देखी, जिसके बाद पास जाकर देखने पर बच्चे का शव दिखाई दिया। तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए प्रारंभिक जांच शुरू की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और आगे की जांच के लिए शव को राजावाड़ी अस्पताल भेज दिया। अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा की गई प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मूर्तिक बच्चा पुरुष है और लगभग छह महीने का प्रतीत होता है।

सूत्रों के अनुसार, शव की स्थिति और परिस्थितियों को देखते हुए यह मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस यह जांच करने में जुटी है कि यह घटना प्राकृतिक है, लापरवाही का परिणाम है या फिर इसके पीछे कोई आपराधिक मामला छिपा हुआ है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चा को वहां कौन छोड़कर गया। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है, और नागरिकों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

समाजसेवियों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं न केवल कानून-व्यवस्था बल्कि सामाजिक संवेदनशीलता पर भी सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि ऐसे मामलों में तेजी से जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके।

फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सके।

जांच जारी है और पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Shahid Khan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button