Mumbai Crime

ट्रॉम्बे में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, पति पर पत्नी पर चाकू से हमला करने का आरोप

ट्रॉम्बे में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, पति पर पत्नी पर चाकू से हमला करने का आरोप

मुंबई: ट्रॉम्बे पुलिस थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान पति द्वारा पत्नी पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, 30 अक्टूबर 2026 को रात करीब 10 बजे 34 वर्षीय महिला, जो गृहिणी हैं, अपने घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान उनके 33 वर्षीय पति अपनी बेटी के साथ मारपीट कर रहे थे। पत्नी ने जब पति को बेटी के साथ मारपीट करने से रोका, तो आरोपी पति गुस्से में आ गया।

आरोप है कि आरोपी ने जान से मारने के इरादे से पत्नी पर चाकू से वार किया और उनकी कमर के नीचे के हिस्से में चाकू मारकर उन्हें घायल कर दिया।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर ट्रॉम्बे पुलिस ने 30 अक्टूबर 2026 को आरोपी पति के खिलाफ गु.र.क्र. 592/26, भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 109(1) के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

फिलहाल मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।

Shahid Khan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button