डोंगरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, दो चोरी की स्कूटर बरामद

Shahid Shaukat
मुंबई: डोंगरी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल/स्कूटर, एक लोहे का कोयता और 1,460 रुपये नकद बरामद किए हैं। जांच के दौरान आरोपी के पास से डोंगरी पुलिस थाने में दर्ज एक अन्य चोरी के मामले की स्कूटर भी बरामद की गई।
फ्राईड चिकन क्यूजीन शॉप के बाहर से चोरी हुई थी एक्टिवा
डोंगरी पुलिस के अनुसार, इस मामले में गु.र.क्र. 537/2026, कलम 303(2) सह 4,25 भा.न्या.सं. के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना 09/08/2026 की रात करीब 01:00 बजे से 01:20 बजे के बीच की है।
फिर्यादी श्री मुफद्दल शब्बीर सरिया (उम्र 37 वर्ष), निवासी बारा इमाम रोड, सर जे.जे. मार्ग, मुंबई, खाना पार्सल लेने के लिए फ्राईड चिकन क्यूजीन शॉप, एस.वी.पी. रोड, चारनळ, डोंगरी, मुंबई पहुंचे थे। ऑर्डर लेते समय उन्होंने अपनी होंडा एक्टिवा मोटरसाइकिल क्रमांक MH01CB5753 दुकान के बाहर पार्क की थी। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली।
इसके बाद डोंगरी पुलिस थाने में मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया।
CCTV फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी गिरफ्तार
मामले की जांच के दौरान डोंगरी पुलिस थाने की डिटेक्शन टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज की जांच की। तकनीकी जांच और खास खबरी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने 10/08/2026 को आरोपी को तेली मोहल्ला, नागपाड़ा इलाके से हिरासत में लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की होंडा एक्टिवा MH01CB5753 बरामद की।
जांच को आगे बढ़ाने पर आरोपी ने एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल को कुर्ला के तकियावार्ड इलाके में छिपाकर रखने की जानकारी दी। पुलिस ने वहां से डोंगरी पुलिस थाने के गु.र.क्र. 531/2026, कलम 303(2) BNS के मामले में चोरी हुई बर्गमन मोटरसाइकिल MH04LF8244 बरामद की। यह मोटरसाइकिल 06/08/2026 को डोंगरी जेल रोड साउथ से चोरी हुई थी।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने इस मामले में आजम अब्दुल मन्नान बेलीप उर्फ सनी बचकाना, उम्र 40 वर्ष, निवासी 132, संकलित नगर, एच वार्ड, मुक्काम तामपुरा, अहमदाबाद, गुजरात, को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी 10/08/2026 को की गई।
बरामद मालमत्ता
पुलिस ने आरोपी के पास से निम्नलिखित सामान बरामद किया है—
1. एक्टिवा मोटर स्कूटर MH01CB5753
2. बर्गमन मोटर स्कूटर MH04LF8244
3. एक लोहे का कोयता
4. नकद 1,460 रुपये
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मामले दर्ज हैं—
1. जे.जे. मार्ग पुलिस थाना CR No. 52/2017, U/s 380
2. जे.जे. मार्ग पुलिस थाना CR No. 145/2017, U/s 380
3. जे.जे. मार्ग पुलिस थाना CR No. 21/2021, U/s 380 IPC
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
यह कार्रवाई DCP SOUTH, ZONE-1 Sir,
ACP Dongri Division Sir तथा Sr. PI Sagar Tilekar के मार्गदर्शन में डोंगरी पुलिस थाने की डिटेक्शन टीम द्वारा की गई।
कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी:
1. API दत्तात्रय जाधव
2. HC प्रविण शिंदे
3. HC किरण मोरे
4. PC प्रदीप कचरे
5. PC सिद्धेश पाटील
6. PC अतुल वानखडे
डोंगरी पुलिस की इस कार्रवाई से मोटरसाइकिल चोरी के दो मामलों का खुलासा हुआ है और चोरी की दोनों स्कूटर बरामद कर ली गई हैं।




