Mumbai Crime

देवनार में 50 हजार की कफ सिरप बरामद, 28 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार 50 बोतलें जब्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

देवनार में 50 हजार की कफ सिरप बरामद, 28 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
50 बोतलें जब्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

शाहिद शौकत | 

मुंबई के देवनार पुलिस थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ विरोधी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 50 हजार रुपये कीमत की कफ सिरप की 50 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक बरामद कफ सिरप में Triprolidine Hydrochloride और Codeine Phosphate मौजूद है।

पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर 2026 की रात करीब 8.55 बजे देवनार पुलिस की एनडीपीएस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान वैभव बार जंक्शन के पास आईओसी जंक्शन की ओर जाने वाली सड़क पर पुल के नजदीक एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

इसके बाद पंचों की मौजूदगी में आरोपी और उसके पास मौजूद बोरी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कफ सिरप की 50 बोतलें बरामद हुईं, जिन्हें पुलिस ने नियमानुसार जब्त कर लिया। जब्त माल की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है।

इस मामले में देवनार पुलिस थाने के एक पुलिसकर्मी की शिकायत पर गुन्हा रजिस्टर क्रमांक 837/2026 के तहत 21 सितंबर 2026 को मामला दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, 1985 की धारा 8(क) के साथ 21(क) और 29 के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी एक मामला दर्ज है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि प्रतिबंधित कफ सिरप आरोपी तक किस माध्यम से पहुंची और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

यह कार्रवाई DCP समीर शेख के आदेश तथा ACP कलीम शेख के मार्गदर्शन में एनडीपीएस विभाग के PSI पियूष पाटिल और उनकी टीम के पुलिसकर्मियों मंडलिक, सूर्यवंशी और ईश्वरकर ने की। मामले में आगे की जांच देवनार पुलिस द्वारा जारी है।

Shahid Khan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button